logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बारा जिला अस्पताल में पीएमओ पर अनैतिक दबाव प्रशासन मौन

मांगरोल दिनांक 27 फरवरी 2026 रिपोर्टर रामप्रसाद बेरवा सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य अवांछनीय लोगो द्वारा अस्पताल मे सत्ता का रोब दिखा कर पीएमओ को धमकाने व टेंडर लेने के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है .खुद पीएमओ ने कि व्यथा व्यक्त. अस्पताल मे चल रहें टेंडर को निरस्त कर जबरन फर्म विशेष को टेंडर देने से जुडा मामला सामने आया है। टेंडरो के लिए अधिकारियो पर अनैतिक दबाव व इस तरह के मामले बढ़ते जा रहें है। बारां जिला अस्पताल में टेंडर को लेकर बवाल, PMO पर दबाव व धमकी का आरोप बारां जिला अस्पताल में पार्किंग टेंडर को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी (PMO) ने कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं पर जबरन टेंडर देने के लिए दबाव बनाने और धमकी देने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, अस्पताल में पिछले 6 माह से संचालित पार्किंग टेंडर को ब्लैक लिस्ट कर एक विशेष फर्म को टेंडर देने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। पीएमओ ने आरोप लगाया कि कल तीन लोग उनके कार्यालय में आए और उन्हें नियमों के विरुद्ध कार्य करने के लिए धमकाया। पीएमओ के अनुसार, उन्होंने स्पष्ट रूप से कह दिया कि अस्पताल में सभी कार्य नियमानुसार ही होंगे। इस पर संबंधित लोगों ने कथित रूप से कहा कि “हॉस्पिटल चलाकर दिखा देना, PMO लगाना आता है तो हटाना भी आता है।”इसके बाद आज अस्पताल परिसर में कथित रूप से प्रायोजित विरोध और हंगामा किया गया।
इस पूरे घटनाक्रम के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है। यदि किसी अधिकारी को नियमों के तहत कार्य करने पर धमकाया जाता है तो यह गंभीर मामला माना जा रहा है। मामले को लेकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस पूरे प्रकरण में क्या रुख अपनाता है।

0
0 views

Comment