नागौद पुलिस की कार्रवाई ; दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
नागौद: कोतवाली थाना नागौद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोप है कि गांव के युवक ने पहले शादी का भरोसा दिलाया और बाद में अलग-अलग मौकों पर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी मोबाइल बंद कर फरार हो गया था। पुलिस टीम ने लगातार तलाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी:
सत्यम सिंह पटेल (21 वर्ष), निवासी वीरपुर, थाना नागौद
पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच जारी है।