logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नागौद से हेलीकॉप्टर में विदा हुईं ब्यौहारी परिवार की बेटी मृगांशी सिंह


नागौद के ग्राम ब्यौहारी के निवासी किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष मृगेंद्र सिंह मंटू की पुत्री मृगांशी सिंह का विवाह शहडोल जिले के ग्राम धमनी गढ़ी निवासी कुंवर अंजय सिंह (नन्हू) के पुत्र इंजीनियर कुंवर आदित्य सिंह के साथ नागौद स्थित हरि सदन शांति प्रकाश छाया ब्यौहारी हाउस से संपन्न हुआ।विवाह समारोह पूरे पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।बुधवार सुबह विदाई के समय एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब दुल्हन मृगांशी सिंह की विदाई हेलीकॉप्टर से की गई। हेलीकॉप्टर से हुई इस विशेष विदाई को देखने के लिए विवाह स्थल के पास बने हेलीपैड पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटे रहे। लोगों ने नवदंपति को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।

0
0 views

Comment