logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शिक्षा के क्षेत्र में 'वैदिक' की दहाड़: 3,000 स्कूलों को पछाड़कर बना छत्तीसगढ़ का सिरमौर!


अभिभावकों के अटूट भरोसे और वर्ल्ड-क्लास तकनीक ने 'वैदिक इंटरनेशनल स्कूल' को दिलाया 'बेस्ट स्कूल अवार्ड (2025-26)' का गौरव
रायगढ़, 26 फरवरी 2026: रायगढ़ की पावन धरा पर शिक्षा के एक नए स्वर्ण युग का आगाज़ हो चुका है! जहाँ हज़ारों स्कूलों की भीड़ के बीच श्रेष्ठता की जंग थी, वहां वैदिक इंटरनेशनल स्कूल, पटेलपाली ने अपनी काबिलियत का ऐसा लोहा मनवाया है कि बाकी सब पीछे छूट गए। भारत के सबसे प्रतिष्ठित स्कूल सर्च प्लेटफॉर्म 'एडु-कनेक्ट-इन' (EduConnectIn) ने देशभर में किए गए एक कड़े सर्वे के बाद वैदिक इंटरनेशनल स्कूल को 'बेस्ट स्कूल अवार्ड (2025-26)' के खिताब से नवाज़ा है।
3,000 से अधिक स्कूलों को मात, लाखों अभिभावकों का साथ यह जीत कोई इत्तेफाक नहीं, बल्कि एक क्रांति है। जिले के 3,042 स्कूलों के गहन परीक्षण और 2 लाख से ज्यादा माता-पिता के फीडबैक के बाद वैदिक स्कूल ने यह मुकाम हासिल किया है। जब सर्वे में अनुशासन, संस्कारों और आधुनिक डिजिटल शिक्षा की बात आई, तो छत्तीसगढ़ की जनता ने एक स्वर में कहा— "शिक्षा मतलब सिर्फ वैदिक स्कूल!"
इन दो स्तंभों पर टिकी है यह ऐतिहासिक जीत:
•तकनीकी उत्कृष्टता (Technical Excellence): यहाँ पढ़ाई सिर्फ ब्लैकबोर्ड तक सीमित नहीं है। रोबोटिक्स, कोडिंग और स्मार्ट लर्निंग और भविष्य की ज़रूरतों के अनुरूप तैयार संसाधनों के ज़रिए यहाँ के बच्चे कल की दुनिया के लिए आज ही तैयार हो रहे
•पालकों का अटूट विश्वास(Parent Feedback): हज़ारों अभिभावकों की संतुष्टि और उनके सकारात्मक फीडबैक ने प्रमाणित कर दिया है कि वैदिक स्कूल केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि भरोसे का दूसरा नाम है।
"यह तो बस शुरुआत है..." ..." वैदिक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्राचार्या श्रीमती अर्पिता गुप्ता ने इस ऐतिहासिक सफलता पर गर्व जताते हुए कहा— "यह जीत हमारी नहीं, बल्कि उन हज़ारों माता-पिता की है जिन्होंने अपने बच्चे का भविष्य हमारे हाथों में सौंपा। यह अवार्ड गवाह है कि हम सिर्फ डिग्री नहीं बाँटते, हम संस्कार और कौशल गढ़ते हैं। रायगढ़ ने आज पूरे प्रदेश को बता दिया है कि श्रेष्ठता की रेस में वैदिक स्कूल का कोई सानी नहीं है।"
पूरे भारत में गूंजा छत्तीसगढ़ का नाम एडु-कनेक्ट-इन की प्रतिनिधि प्रतीक्षा सोनावणे ने इस गौरवशाली उपलब्धि पर स्कूल को बधाई देते हुए बताया कि देशभर के 15 लाख स्कूलों के डेटाबेस में वैदिक इंटरनेशनल स्कूल ने अपनी खास जगह बनाई है। अब रायगढ़ के इस स्कूल की चर्चा दिल्ली-मुंबई तक के शिक्षा जगत में हो रही है।

0
16 views

Comment