logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद कांस्टेबल अमजद अली खान को राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक

जम्मू : सूत्र
जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए कांस्टेबल अमजद अली खान को आज उनके पैतृक गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया। अंतिम विदाई के दौरान माहौल गमगीन रहा। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, परिजन और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
मुठभेड़ के दौरान अमजद अली खान ने बहादुरी से आतंकियों का सामना किया। कर्तव्य निभाते हुए उन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर गांव लाया गया, जहां पुलिस बल की टुकड़ी ने सलामी दी।
जम्मू काश्मीर पोलीस ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अमजद अली खान की शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा। विभाग के अधिकारियों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
जनाजे में उमड़ी भीड़ ने “भारत माता की जय” और “अमजद अली अमर रहें” के नारे लगाए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, लेकिन उन्हें अपने बेटे की बहादुरी पर गर्व भी था।
अमजद अली खान की शहादत ने एक बार फिर साबित किया कि देश की सुरक्षा में तैनात जवान हर हाल में अपने कर्तव्य को सर्वोपरि रखते हैं।

12
1026 views

Comment