मायलावास की बेटी सागर कंवर सोलंकी का विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट में राज्य स्तर पर विधानसभा में चयन हुआ
जालोर (दलपतसिंह भायल ) मेरा भारत ओर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित विकसित भारत युवा संसद की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 25 फरवरी,2026को वीर वीरमदेव राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जालोर में किया गया। पूरे जिले से प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का विषय:- आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक इस विषय पर सभी प्रतिभागियों ने अपने विचार रखे।
लेकिन इसमें सागर कंवर सोलंकी सुपुत्री- श्री छैल सिंह जी सोलंकी गाँव- मायलावास ने अपने उत्कृष्ट वक्तव्य, विषय की गहरी समझ एवं प्रभावशाली प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित करते हुए जिला स्तर पर विजेता प्राप्त की । प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने आपातकाल के पचास वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक पर निर्धारित समय तीन मिनट में अपने विचार रखे। जिला स्तर पर विजेता प्राप्त करने के पश्चात सागर कंवर सोलंकी का चयन राज्य स्तर पर विधानसभा में हुआ हैं। अब विधानसभा में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
सागर ने अपने वक्तव्य में कहा कि आपातकाल भारत के इतिहास का सबसे काला दौर हैं
25जून,1975 की उस काली रात को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में बिना सोचे समझे आपातकाल लागू कर दिया। 21 महीनों का वह काला दौर जो हमारे राष्ट्र की आत्मा को लहूलुहान कर गया । जनता की बोलने की आवाज छीन ली गई, प्रेस की क़लम तोड़ दी गई, हजारों निर्दोषों को जेलों में बंद किया। लेकिन भारतीय जनता ने 1977 में वोट की ताकत से तानाशाही इंदिरा सरकार को उखाड़ फेंका । आपातकाल के समय एक नारा दिया गया था इंदिरा इज इंडिया और इंडिया इज इंदिरा तब हमने देखा कि जब कोई नेता खुद को राष्ट्र का पर्याय मान लेता हैं तब उसका अंत जरूर होता हैं।
इसलिए हमें लोकतंत्र में किसी व्यक्ति की पूजा नहीं करनी हैं, किसी पार्टी की पूजा नहीं करनी हैं। हमें पूजा करनी हैं तो भारत माता कि ओर भारत के लोकतंत्र की पूजा करनी हैं। हम सभी संकल्प लें कि हम सभी मिलकर भारत को को एक विश्व गुरु बनाएंगे।
दोनों बहिनों सागर कंवर, मनीषा कंवर का चयन जिला स्तर पर हुआ था।
जिला स्तर पर इनकी छोटी बहिन मनीषा कंवर सोलंकी ने भी अपना उद्बोधन दिया।
ये दोनों बहिनें हजारों बालिकाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं इनकी उपलब्धि ने गाँव का नाम जिला स्तर पर रोशन किया हैं ।