भाजपा मंडल प्रतापगढ़ की ग्राम पंचायत भूरियावास में वीबी जीराम जी पर चर्चा
संवाददाता रितीक शर्मा
अलवर। दक्षिण के भाजपा मंडल प्रतापगढ़ की ग्राम पंचायत भूरियावास में वीबी जीराम जी कार्यक्रम को लेकर बीती गुरुवार रात्रि चौपाल रखी गई। जिसमें किसानों से विस्तार से वीबी जी रामजी पर चर्चा की गई।
मुख्य वक्ता जिला प्रवक्ता नरेश धानावत ने सभी ग्रामीणों को वीबी जीरामजी पर विस्तार से बताया एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के ऊपर चर्चा की।
इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरीश पायला, मंडल अध्यक्ष विश्राम गुर्जर, संयोजक राधे श्याम शर्मा, बूथ अध्यक्ष 96 राजेश गुर्जर, बूथ अध्यक्ष 97 छोटेलाल गुर्जर सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
आपके क्षेत्र की हर एक छोटी बड़ी खबरों के लिए डायल +917878481683 करें।
संवाददाता रितीक शर्मा
ऑल इंडिया मीडिया संगठन जिलाध्यक्ष अलवर (राजस्थान)