logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सुबह 9 बजे की बड़ी खबरें..........


➡लखनऊ- सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का बयान, कई फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाए गए- श्याम लाल पाल, उनके नाम, पद से चलाए जा रहे अकाउंट- श्याम लाल पाल, ‘फर्जी अकाउंट से उनका कोई लेना-देना नहीं’, श्याम लाल पाल ने लोगों से सावधान रहने की अपील, फर्जी अकाउंट्स की शिकायत करने की अपील

➡लखनऊ - जापान दौरे से वापस लौटे सीएम योगी , सुबह 4 बजे सीएम पहुंचे लखनऊ एयरपोर्ट , चार दिन के विदेश दौरे पर थे सीएम योगी, एयरपोर्ट से सीएम मुख्यमंत्री आवास हुए रवाना

➡लखनऊ- तेज रफ्तार कार हुई हादसे का शिकार, कार पलटने से आस पास लगी भीड़, क्षतिग्रस्त कार को भीड़ ने किया किनारे, गाजीपुर क्षेत्र स्थित भूसे वाली मोड की घटना

➡लखनऊ- बीच सड़क पर स्टंट का वीडियो वायरल, कार सवार युवकों का गुट कर रहा स्टंट, फन मॉल के पास किया गया स्टंट, गोमती नगर इलाके की बताई जा रही घटना, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

➡रायबरेली- खराब सड़क को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, “रोड नहीं तो वोट नहीं” लिखे होर्डिंग लगाए गए, ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार की दी चेतावनी, जर्जर सड़क के कारण लोगों को हो रही परेशानी, ग्रामीणों ने जल्द सड़क निर्माण की मांग की, डलमऊ कोतवाली क्षेत्र का मामला

➡प्रयागराज- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़ी खबर, अग्रिम जमानत याचिका पर आज सुनवाई, इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज होगी सुनवाई, यौन शोषण मामले में लिखी गई है FIR, अविमुक्तेश्वरानंद की याचिका पर आज सुनवाई, विवेचना होने पर अग्रिम जमानत की मांग की

➡अलीगढ़ - श्रद्धालुओं की कार टैंकर से टकराई, कार में सवार 9 लोग घायल, सभी को अस्पताल में कियी भर्ती, थाना छर्रा के CHC के पास की घटना

➡हापुड़- NRI का बड़ा कारनामा उजागर, मानचित्र के विपरीत खड़ी कर दी गई बिल्डिंग, 50 करोड़ की जमीन पर किया गया निर्माण, पार्किंग की जगह पर भी बना डाली बिल्डिंग, विदेश में बाल काटने वाले NRI ने खरीदी जमीन, मानकों के विपरीत खड़ा हुआ अवैध निर्माण, UPAVP ने दिए ध्वस्तीकरण का आदेश, आदेश के बाद भी नहीं टूटा अवैध निर्माण, मेरठ रोड आवास विकास में बना है निर्माण, इलाहाबाद HC में डाली गई रिट याचिका, एडवोकेट दीपक चौहान ने दाखिल की याचिका

➡हापुड़- गढ़ में दूषित पानी पीने को मजबूर लोग, पानी में निकल रहे कीड़ों से लोग परेशान, शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान, लोगों ने NPP गढ़ में किया जमकर हंगामा, बोर्ड बैठक में समस्या लेकर पहुंचे लोग, दूषित पानी की समस्या लेकर पहुंचे लोग, बोर्ड बैठक में सभासदों ने भी किया हंगामा

➡हापुड़- नाबालिग का अपहरण कर हत्या का मामला, आरोपी को आजीवन कारावास की सजा मिली, कोर्ट ने आरोपी को सुनाई सजा, आरोपी पर 33 हजार रुपए लगाया अर्थदंड

➡कानपुर - पुलिस और लूट के दो आरोपी से मुठभेड़ , पुलिस ने दोनों शातिर अभियुक्तों को पकड़ा, शताब्दी पार्क के पास हुई लूट में थे शामिल, चेकिंग के दौरान बदमाशों ने की थी फायरिंग, पुलिस ने की जवाबी फायरिंग बदमाशों घायल, आरोपियों के पास से अवैध असलहे बरामद

➡झांसी - श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत, दर्जनों महिला-पुरुष श्रद्धालु घायल, बैरागढ़ देवी मंदिर से लौट रहे थे श्रद्धालु, सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा, झांसी के मोंठ थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा

➡गाजीपुर,- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का आगमन आज, पुलिस लाइन पहुंचेंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, दिव्यांगों और उनके परिजनों से करेंगी संवाद, दिव्यांगों को सहायक उपकरण किट प्रदान करेंगी

7
796 views

Comment