logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दुकान के सामने लगा ट्रांसफार्मर, परेशानी

झालावाड़| झालरापाटन क्षेत्र में एक दुकानदार ने अपनी दुकान और आवासीय मकान के सामने लगाए गए ट्रांसफॉर्मर को हटाने की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से गुहार लगाई है। शिकायतकर्ता ने इस संबंध में विधायक को लिखित आवेदन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की है।
आवेदन के अनुसार संबंधित व्यक्ति का आवासीय प्लॉट लंका गेट स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर के पास है। जहां उसने दुकान और मकान का निर्माण कर रखा है। आरोप है कि उसके प्लॉट के सामने डिस्कॉम ने ट्रांसफॉर्मर स्थापित कर दिया। जिससे न तो वह दुकान चला पा रहा है और न ही परिवार सहित मकान में रह पा रहा है। इस संबंध में कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन उन्होंने ट्रांसफॉर्मर हटाने से इंकार कर दिया। पीड़ित ने ट्रांसफॉर्मर को अन्य स्थान पर स्थानांतरित कराने की मांग की।

Aima media jhalawar

0
0 views

Comment