झालावाड़ आईटीआई प्लेसमेंट शिविर में 218 अभ्यर्थियों का चयन: 490 बेरोजगारों ने लिया भाग, पांच कंपनियों ने की भर्ती
झालावाड़ में गुरुवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में एक दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट शिविर आयोजित किया गया। जिला रोजगार कार्यालय, झालावाड़ द्वारा आयोजित इस शिविर में जिले के लगभग 490 बेरोजगार युवाओं ने भाग लिया। शिविर के दौरान कुल 218 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया।
जिला रोजगार अधिकारी अंकुर शर्मा ने बताया कि युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिविर में प्रतिष्ठित कंपनियों को आमंत्रित किया गया था।
इन कंपनियों में स्वतंत्र माइक्रो फिन लिमिटेड, राजस्थान टेक्सटाइल मिल्स, आर एस सिक्योरिटी, चेतन्य माइक्रो फाइनेंस प्रा. लि. और भूमि टेक केयर शामिल थीं। इन संस्थानों ने सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर, फायरमैन, लर्नर, फील्ड ऑफिसर और ग्रुप लीडर सहित विभिन्न पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया पूरी की।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराकर युवाओं को स्वरोजगार और निजी क्षेत्र में सेवायोजन के लिए प्रेरित करना था। जिला रोजगार अधिकारी ने यह भी बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के रोजगार शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
Aima media jhalawar