logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वाराणसी में ‘Udyami Launchpad’ के तहत सफल उद्यमिता कार्यशाला आयोजित

👉MSME विभाग उत्तर प्रदेश
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग के अंतर्गत संचालित Udyami Launchpad पहल के तहत वाराणसी में एक सफल उद्यमिता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना रहा।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में श्री अभिषेक प्रियदर्शी (उपायुक्त उद्योग, वाराणसी), श्री मोहन कुमार शर्मा (Joint Commissioner), श्री संजीव कुमार सिंह (ACI), श्री श्रीपाल (AM), श्री आनंद राजभर एवं श्री सत्येन्द्र कुमार (CM Yuva Fellow) की गरिमामयी उपस्थिति रही। इंडस्ट्री एक्सपर्ट श्री संजय कुमार (Food Processing) ने प्रतिभागियों को खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को Technology Upgradation Scheme, PLEDGE Scheme, UP MSME Promotion Policy, ODOP Common Facilitation Center तथा Margin Money Scheme जैसी प्रमुख सरकारी योजनाओं के लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही योजनाओं की पात्रता, व्यवसाय विस्तार, आधुनिक तकनीकों के उपयोग एवं व्यवसाय वृद्धि के व्यावहारिक पहलुओं पर भी मार्गदर्शन दिया गया।
Live Q&A सत्र में प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर अपने प्रश्नों के समाधान प्राप्त किए, जिससे कार्यशाला अधिक उपयोगी एवं प्रभावी सिद्ध हुई।
यह कार्यशाला स्थानीय उद्यमियों को प्रोत्साहित करने, उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने तथा उनके व्यवसाय को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई।

2
58 views

Comment