पंचायत में भ्रष्टाचार का आरोप, जनसुनवाई में ग्रामीणों ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग।
पंचायत में भ्रष्टाचार का आरोप, जनसुनवाई में ग्रामीणों ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग।
देवरी कला (जिला सागर):
अविनाश रावत के समक्ष देवरी जनसुनवाई में ग्राम पंचायत परासिया के ग्रामीणों ने विकास कार्यों में भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जांच की मांग का आवेदन सौंपा।
मंगलवार को देवरी ब्लॉक कार्यालय में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई, जो कि संदीप जी आर के निर्देश पर उनकी अनुपस्थिति में संपन्न हुई, उसमें कुल 319 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे गंभीर शिकायत ग्राम पंचायत परासिया से जुड़ी रही।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंचायत में हुए—
सीसी सड़क निर्माण में भारी अनियमितताएं
नाली निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग
खेत तालाब निर्माण के नाम पर राशि का दुरुपयोग
पंचायत भवन सहित अन्य निर्माण कार्य अधूरे
निर्माण कार्यों के नाम पर सचिव–सरपंच द्वारा राशि निकासी
आवेदन में स्पष्ट रूप से मांग की गई है कि पंचायत में हुए सभी विकास कार्यों की समय सीमा में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि कागजों में विकास दिखाया जा रहा है, जबकि जमीनी हकीकत में कई निर्माण कार्य अधूरे पड़े हैं।
जनसुनवाई में अपर कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को जांच के निर्देश देने की बात कही।
अब सवाल यह है कि—
👉 क्या जांच निष्पक्ष और समयबद्ध होगी?
👉 क्या पंचायत स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा?
ग्रामीणों की निगाहें अब प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं।
AIMA मीडिया नेटवर्क देवरी सागर
से संवाददाता सोनू प्रजापति की रिपोर्ट