logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नरेनी गांव में दो घरों में चोरी, गहने-नकदी समेत हजारों की संपत्ति पर हाथ साफ

हनवारा थाना क्षेत्र के नरेनी गांव में बुधवार देर रात अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर हजारों रुपये की संपत्ति चुरा ली। चोर दीवार फांदकर घरों में घुसे और ताले तोड़कर बक्सा व गोदरेज तोड़ दिए।
घटना में नरेनी गांव निवासी नूरेशा खातून (पति जफ्फार अंसारी) और मिनहाज आलम (पिता मंजूर आलम) के घरों से गहने, नकदी समेत कीमती सामान चोरी होने की सूचना है। पीड़िता बीबी लाडिया खातून (पति मिनहाज आलम) ने बताया कि उनके पति दूसरे प्रदेश में मजदूरी करते हैं। परिवार नया मकान बनवा रहा था और दिन में सामान शिफ्ट किया जा रहा था, जबकि रात में परिवार पुराने घर में सोने चला जाता था।
इसी बीच सुनसान समय का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। गुरुवार सुबह करीब सात बजे पुराने घर पहुंचने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर बक्सा और अलमारी क्षत-विक्षत पड़ी थीं तथा सामान बिखरा हुआ था।
वहीं दूसरे घर की पीड़िता नूरेशा खातून हाट-बाजार में दुकान लगाती हैं। बुधवार रात वे घर पर मौजूद नहीं थीं और घर में ताला बंद कर बाहर गई थीं। चोरों ने इसी दौरान उनके घर में घुसकर नकदी व गहनों पर हाथ साफ कर दिया।
घटना के बाद दोनों परिवारों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही हनवारा पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए घटनास्थल का मुआयना किया। पीड़ित परिवारों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले की गंभीरता से जांच कर जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।
समाचार: AIMA मीडिया
सबसे पहले और सच के साथ
रिपोर्टर: DR. MD FIROZ ALAM

0
491 views

Comment