महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल --6 दिवसीय बी. सी. सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न
महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल — 6 दिवसीय बी.सी. सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न
सेंट आरसेटी, मुरैना में आयोजित 6 दिवसीय बैंक सखी (बी.सी. सखी) प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। समापन अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली सभी महिलाओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुरैना जिले के विभिन्न ग्रामों से आई महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत प्रतिभागियों ने भारतीय बैंकिंग एवं वित्त संस्थान (आईआईबीएफ) की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त की, जो प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं प्रतिभागियों की मेहनत का प्रमाण है।
कार्यक्रम के दौरान सेंट आरसेटी के निदेशक श्री भगवान सिंह, फैकल्टी ट्रेनिंग को-ऑर्डिनेटर श्री सचिन बंसल, कार्यालय सहायक श्री दीपक शाक्य, श्री शिवमोहन भदौरिया तथा अटेंडर श्री घनश्याम जाटव उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को बैंक सखी (बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट सखी) के रूप में दक्ष बनाकर उन्हें डिजिटल एवं वित्तीय सेवाओं से जोड़ने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ है।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh