logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्राम पंचायत तखरऊ में सड़क सुरक्षा व प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न


📍मैनपुरी उत्तर प्रदेश

पत्रकार रक्षक एकता सुरक्षा संघ (प्रदेश इकाई – उत्तर प्रदेश) के तत्वावधान में ग्राम पंचायत तखरऊ में सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक जागरूकता, प्राथमिक उपचार (First Aid) एवं सीपीआर (CPR) विषय पर आयोजित निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

दिनांक 26/02/26 को ग्राम प्रधान को सौंपे गए प्रार्थना पत्र के उपरांत ग्राम पंचायत के सहयोग से यह जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिकों, युवाओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारी सचिन यादव ने उपस्थित लोगों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाव, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, ट्रैफिक नियमों के पालन तथा आपातकालीन स्थिति में घायलों को प्राथमिक उपचार देने की विधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही सीपीआर (CPR) की डेमो प्रक्रिया भी समझाई गई, जिससे उपस्थित लोगों को जीवन रक्षक तकनीकों का व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा सरल और स्पष्ट उत्तर दिया गया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की।

ग्राम प्रधान ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में अत्यंत आवश्यक हैं और आगे भी पंचायत स्तर पर सहयोग दिया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में संगठन की ओर से सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया और सड़क सुरक्षा नियमों के पालन का संकल्प दिलाया गया।

रिपोर्ट - पंकज कुमार गुप्ता
जिला - जालौन, उरई
राज्य - उत्तर प्रदेश

8
936 views

Comment