logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गोड्डा से संवाददाता समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय “NCORD” समिति की बैठक, नशा मुक्त समाज के निर्माण पर जोर

:
गोड्डा। आज समाहरणालय स्थित सभागार में पुलिस अधीक्षक, गोड्डा की उपस्थिति में जिला स्तरीय “NCORD” समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिले में नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार, तस्करी एवं दुरुपयोग की रोकथाम हेतु किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत समीक्षा की गई।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाया जाए। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रशासन, पुलिस एवं समाज के सभी वर्गों की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।
बैठक में मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित करने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना त्वरित रूप से साझा करने के लिए समन्वय तंत्र को सुदृढ़ करने पर बल दिया गया।
साथ ही संबंधित विभागों को नियमित निगरानी रखने एवं अंतर-विभागीय समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए, ताकि जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।
समाचार: AIMA मीडिया
रिपोर्टर: DR. MD FIROZ ALAM

0
505 views

Comment