logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भाजयुमो उत्तर मंडल में रवि सिंह को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी, संगठन में उत्साह की लहर


बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) उत्तर मंडल में संगठन को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए रवि सिंह को उपाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। रवि सिंह को संगठन की विचारधारा के प्रति पूर्ण निष्ठावान, युवाओं को संगठित करने वाले तथा हर मोर्चे पर सक्रिय भूमिका निभाने वाले कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है।
संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रियता, नेतृत्व क्षमता एवं अनुभव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने यह दायित्व उन्हें सौंपा है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में उत्तर मंडल में युवाओं की भागीदारी और अधिक सशक्त होगी तथा संगठनात्मक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी।
अपनी नियुक्ति पर रवि सिंह ने अमर अग्रवाल, दीपक सिंह, वैभव गुप्ता एवं विश्वजीत ताम्रकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
रवि सिंह ने संकल्प लिया कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, युवाओं को राष्ट्रनिर्माण से जोड़ने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उनकी नियुक्ति को लेकर भाजयुमो उत्तर मंडल के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

21
1930 views

Comment