logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महाराजा माहे पासी युवा सेवा समिति का नेवरना पासी किला में सामाजिक जागरूकता सम्मेलन

उन्नाव/बिछिया।
महाराजा माहे पासी युवा सेवा समिति द्वारा ग्राम नेवरना आँट स्थित पासी किला परिसर में विशाल सामाजिक जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही रहे।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के माध्यम से समाज को सशक्त, जागरूक एवं ऐतिहासिक बनाया जा सकता है। शिक्षा ही समाज को प्रगति और सम्मान के मार्ग पर अग्रसर करती है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मनीष रावत (विधायक सिधौली, सीतापुर) एवं पुरवा विधायक अनिल सिंह के प्रतिनिधि मोहन सिंह उपस्थित रहे।

इस अवसर पर लोकगायक रामेश्वर प्रसाद द्वारा वीर रस से ओतप्रोत आल्हा गायन प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहा।

कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष मोनू रावत, सचिव कमल, कोषाध्यक्ष मुकेश लोधी, महामंत्री अखिलेश रावत, भगवती प्रसाद रावत, भरत लोधी, भवन नाथ पासवान, अनोद रावत, गिरीश रावत, नीलमड़ी नर सिंहा राव सहित अनेक कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।

58
1273 views

Comment