सामाजिक संस्था टीम बी. बी. एम. द्वारा बेवा और बेसहारा औरतों को खुद का रोज़गार शुरू करने के लिए सिलाई मशीन दी गई
सामाजिक संस्था टीम बी. बी. एम. द्वारा बेवा और बेसहारा औरतों को खुद का रोज़गार शुरू करने के लिए सिलाई मशीन दी गई
भोपाल की समाजिक संस्था टीम बी बी एम जो कि हर क्षेत्र मे अपने अच्छे कामों के लिए पहचानी जाती है
फिर चाहे वह किसी भी तरह का जरुरत मंद हो टीम बीबीएम अपनी जिम्मेदारी समझ कर उसकी मदद के लिए आगे आती है टीम बीबीएम हर साल रमज़ान के महीने में जो खुद का रोजगार शुरू करना चाहते हैं उनके लिए जो भी मदद हो सकती है वह करती है आज दिनांक 26/2/2026 के दिन टीम BBM द्वारा अलग अलग आठ महिलाओं को 8 सिलाई मशीने देकर उन्हें रोज़गार से लगवाया गया!
टीम BBM ने पिछले 8 सालों से लोगों के रोज़गार की मुहिम चलाई हुई है,
टीम BBM की सबसे बड़ी विशेषता यह है के यह टीम किसी बाहरी व्यक्ति से डोनेशन नहीं लेती जो भी काम करना होते हैं यह लोग सब आपस के कलेक्शन से करते हैं!
वेसे तो टीम BBM और इसकी महिला विंग टीम SBM पूरे 12 महिने ग़रीब बेसहारा लोगों को जितना उनसे हो सकता उतना सहारा देने की कोशिश करती है!
लेकिन स्पेशली रमज़ान के महिने मे बेवा और माजूर लोगों को रोज़गार से लगवाती है ताकि यह जो जकात लेने वाले हैं वह अगले साल आने वाले रमज़ान तक जकात देने वाले बने!
पिछले आठ सालों में BBM SBM संध्या द्वारा कई लोगों को रोज़गार लगवा चुकी है
ऐसी संस्था द्वारा रमज़ान के पवित्र अवसर का लाभ लोगों को मिलता रहे हम ऐसी कामना करते हैं और टीम BBM की दिल से सराहना करते हैं.