खेलो इंडिया अस्मिता वूमेन साइकिलिंग ईस्ट जोन लीग का उद्घाटन आज
रांची : भारतीय खेल प्राधिकरण एवं साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिय के निर्देशनुसार खेलो इंडिया अस्मिता साइकलिंग लीग ईस्ट जोन का आयोजन दिनांक 27 एवं 28 फरवरी 2026 को सिद्धू कान्हू वेलोड्रम स्टेडियम खेलगांव रांची मैं आयोजित की जा रही है यह जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में शैलेंद्र पाठक, महासचिव झारखंड साइकलिंग एसोसिएशन सह संयुक्त सचिव भारतीय साइकलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया, अभिजीत सेठ अध्यक्ष तकनीकी कमेटी, सुजीत कुमार, उपाध्यक्ष, झारखंड साइकलिंग एसोसिएशन, रणवीर सिंह, कोषाध्यक्ष झारखंड साइकलिंग एसोसिएशन सतविंदर कौर पूर्व साईं साइकिलिंग प्रशिक्षका ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने कहा कि यह दो दिवसीय खेलो इंडिया अस्मिता वूमेन साइकलिंग ईस्ट जोन लीग का उद्घाटन मे मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, राजमहल सांसद विजय हंसदा,डुमरी विधायक जयराम महतो समेत कई लोग मौजूद रहेंगे. उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में कुल पांच इवेंट का आयोजन किया जा रहा है. इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में ईस्ट जोन के बिहार, उत्तर प्रदेश,वेस्ट बेंगल असम, मणिपुर, उड़ीसा राज्य के लगभग 450 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं ! इस प्रतियोगिता के लिए 30 से अधिक टेक्निकल अधिकारियों की नियुक्ति भारतीय साइकलिंग फेडरेशन ऑफ़ के द्वारा की गई है. उन्होंने कहा कि इसका समापन के मौके पर झारखंड के खेल मंत्री सुदीव कुमार सोनू,विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री अनुपमा सिंह समेत कई विशिष्ट लोग मौजूद रहेंगे.