logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

इंदौर इंटरनेशनल कॉलेज एवं ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल कॉलेज, इंदौर द्वारा ग्राम दर्जी कराडिया में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

---
ग्राम दर्जी कराडिया में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
| सांवेर

इंदौर इंटरनेशनल कॉलेज एवं ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल कॉलेज, इंदौर द्वारा ग्राम दर्जी कराडिया में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अधिवक्ता एकता शर्मा, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल एवं पूर्व जे.जे.बी. सदस्य ने निःशुल्क विधिक सहायता, महिला एवं बाल अधिकार तथा जमीनी स्तर पर विधिक साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डाला।

अधिवक्ता प्रेमांशु तिवारी (हाईकोर्ट, इंदौर) ने ग्रामीणों को दीवानी एवं फौजदारी मामलों में उपलब्ध कानूनी उपायों की जानकारी दी तथा विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका को समझाया।

कार्यक्रम में ग्राम सरपंच प्रतिनिधि धनंजय राव की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए ग्रामीणों को विधिक जागरूकता के प्रति सजग रहने हेतु प्रेरित किया।

संस्थान के ग्रुप डायरेक्टर डॉ. पुनीत कुमार द्विवेदी, डॉ. नेहा शर्मा एवं प्राचार्य डॉ. प्रीति दरक ने समाज और विधिक संस्थाओं के बीच सेतु बनाने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

शिविर के दौरान ग्रामीणों ने घरेलू हिंसा, संपत्ति विवाद, साइबर अपराध एवं शासकीय योजनाओं से संबंधित अपने प्रश्न रखे और समाधान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का समापन डॉ. अतुल लाडना द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणजनों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह विधिक जागरूकता शिविर ग्रामीण समुदाय को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रोजगार सचिव धर्मेंद्र चौहान की भी सक्रिय भूमिका रही

50
2699 views

Comment