logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शाहपुर पटोरी की मिट्टी में प्रतिभा की गूंज: 'युवा महोत्सव 2026

"संकल्प में विकल्प न आना ही सफलता की पहली सीढ़ी है।"

यह पंक्तियाँ "पटोरी फाउंडेशन" के संस्थापक "श्री अतुल त्रिवेदी" के विजन को पूरी तरह चरितार्थ करती हैं। उनके कुशल नेतृत्व में शाहपुर पटोरी नगर परिषद स्थित ए. एन. डी. कॉलेज का परिसर 26 और 27 फरवरी को एक ऐसे 'युवा कुंभ' का गवाह बनने जा रहा है, जिसकी गूँज पूरे बिहार में सुनाई देगी।

इस वर्ष महोत्सव की थीम है— "हम हैं धुरंधर" ।

महोत्सव का उद्देश्य केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं के सर्वांगीण विकास को समर्पित है। कार्यक्रम के पहले चरण में टाटा पावर, मुंबई के विख्यात प्रशिक्षक "श्री राजेंद्र नायर" द्वारा बालिकाओं को 'सेल्फ डिफेंस' (आत्मरक्षा) का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह पहल दर्शाती है कि पटोरी फाउंडेशन क्षेत्र की बेटियों की सुरक्षा और उनके आत्मविश्वास को लेकर कितनी गंभीर है।

इस दो दिवसीय उत्सव में कला और संस्कृति का अनूठा मिश्रण देखने को मिलेगा। स्थानीय मिट्टी की खुशबू के साथ-साथ मरुधरा (राजस्थान) की भव्यता पटोरी के मंच पर उतरेगी:

विश्व रिकॉर्ड और हैरतअंगेज कला:- महोत्सव में 300 मीटर लंबी पगड़ी (वजन 30 किलो) और 40 फीट लंबी मूंछों वाले कलाकारों का प्रदर्शन मुख्य आकर्षण होगा।

नृत्य की छटा:-राजस्थान के सुप्रसिद्ध "घूमर" और "कालबेलिया" नृत्य के साथ-साथ "गुलाबों की होली" का भव्य आयोजन दर्शकों को एक अलग ही दुनिया में ले जाएगा।

स्थानीय प्रतिभा:-क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा दी जाने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ हमारी जड़ों और लोक कलाओं को और मजबूती प्रदान करेंगी।

पटोरी फाउंडेशन ने इस आयोजन के माध्यम से शिक्षा जगत को भी विशेष सम्मान दिया है। कार्यक्रम के दौरान:

1. दिग्गजों का सानिध्य:-पूर्व केंद्रीय मंत्री "श्री अश्विनी कुमार चौबे" और ल.ना.मि. विवि के कुलपति "प्रो. संजय कुमार चौधरी" जैसे गणमान्य अतिथि युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे।
2. गुरु वंदन:-क्षेत्र के 30 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा, जो शिक्षा के प्रति फाउंडेशन के समर्पण का प्रतीक है।

"जहाँ चाह होती है, वहाँ राह खुद-ब-खुद बन जाती है। पटोरी फाउंडेशन का लक्ष्य केवल आयोजन करना नहीं, बल्कि पटोरी के हर युवा के भीतर छिपी उस प्रतिभा को तराशना है जो कल का इतिहास लिखेगी।"

-अतुल त्रिवेदी (संस्थापक, पटोरी फाउंडेशन)

सफलता के सूत्रधार
पिछले महीने संपन्न हुए 'पतंग महोत्सव' की अपार सफलता के बाद, इस युवा महोत्सव को सफल बनाने में अतुल त्रिवेदी के साथ-साथ प्रधान शिक्षक इंतखाब आलम सर की भूमिका अत्यंत सराहनीय है। साथ ही शाहपुर पटोरी नगर परिषद क्षेत्र के अध्यक्ष श्री मति प्रियंका सुमन , श्री प्रभाष राय , शिक्षाविद श्री श्रवण राय ,नंदलाल राम, राजीव सिंह के साथ क्षेत्र के तमाम बुद्धिजीवी और शिक्षाविद उपलब्ध रहेंगे । पटोरी फाउंडेशन और उनकी टीम की मेहनत ही है कि आज पटोरी विकास और सांस्कृतिक चेतना के नए आयाम छू रहा है।

'युवा महोत्सव 2026' महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि शाहपुर पटोरी के गौरवशाली भविष्य की नींव है। यह आयोजन यहाँ के युवाओं को 'धुरंधर' बनने का विश्वास दिलाता है।


मनीष सिंह
शाहपुर पटोरी
@ManishSingh_PT

230
8937 views

Comment