logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राज्यस्तरीय PBL प्रतियोगिता में अमदाबाद की बेटी आफिया ने बढ़ाया कटिहार का मान*



आज शिक्षा जगत के लिए गर्व और उत्साह का क्षण है। राज्यस्तरीय PBL (Project Based Learning) प्रतियोगिता मेला में कटिहार जिले के अमदाबाद प्रखंड ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम का दमदार परिचय दिया है।
प्रखंड अमदाबाद अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहाड़पुर की कक्षा अष्टम की होनहार छात्रा आफिया ARFI राज्यस्तर पर अपने अभिनव प्रोजेक्ट के साथ पूरे कटिहार जिले का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। यह केवल एक छात्रा की भागीदारी नहीं, बल्कि ग्रामीण प्रतिभा, मेहनत और गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन का सशक्त उदाहरण है।
आफिया ने अपनी लगन, निरंतर अभ्यास और रचनात्मक सोच के बल पर इस प्रतिष्ठित मंच तक पहुँचने का गौरव प्राप्त किया है। उनके इस सफर में विद्यालय की शिक्षिका शिवानी गुप्ता का मार्गदर्शन, संरक्षण और सतत सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। उनके कुशल निर्देशन में तैयार किया गया प्रोजेक्ट राज्यस्तर पर कटिहार की पहचान को नई ऊँचाई देने की क्षमता रखता है।
इस प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से चयनित प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। ऐसे प्रतिस्पर्धी वातावरण में अमदाबाद प्रखंड से छात्रा का चयन होना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। प्रारंभिक प्रस्तुति के आधार पर कटिहार जिले का प्रदर्शन सराहनीय और प्रभावशाली माना जा रहा है।
विद्यालय परिवार, अभिभावकों, शिक्षकों तथा प्रखंडवासियों में हर्ष और गर्व का माहौल है। सभी की शुभकामनाएँ और आशीर्वाद आफिया के साथ हैं। क्षेत्र के लोग ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि वह विजय पताका फहराकर लौटें और जिले का नाम पूरे बिहार में रोशन करें।
यह उपलब्धि यह सिद्ध करती है कि यदि सही मार्गदर्शन, संसाधन और प्रोत्साहन मिले तो ग्रामीण पृष्ठभूमि के विद्यार्थी भी राज्यस्तर ही नहीं, राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा का परचम लहरा सकते हैं। अमदाबाद की इस बेटी ने यह संदेश दिया है कि सपने बड़े हों और मेहनत सच्ची हो तो सफलता निश्चित है।

21
2172 views

Comment