logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने सुरजीत गौतम को बनाया जिला संयोजक

बरेली। आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने सामाजिक भाईचारा मिशन को मजबूती देने की दिशा में एक अहम संगठनात्मक फैसला लेते हुए श्री सुरजीत गौतम को जिला संयोजक — भाईचारा कमेटी, बरेली नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
श्री सुरजीत गौतम, पुत्र श्री चुन्नी लाल, ग्राम बकैनिया (थाना हाफिजगंज), तहसील नवाबगंज, जिला बरेली के निवासी हैं। पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए जिले में सामाजिक समरसता, भाईचारा और संगठन विस्तार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
पार्टी के अनुसार, वे मुस्लिम भाईचारा कमेटी के जिला संयोजक के साथ समन्वय स्थापित कर जिले में भाईचारा कमेटी के संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करेंगे और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
प्रदेश सचिव एवं मंडल प्रभारी (भाईचारा कमेटी, बरेली मंडल) श्री नईम रज़ा ने विश्वास जताया कि श्री गौतम के नेतृत्व में जिले में सामाजिक एकता, सौहार्द और न्याय की भावना को नई दिशा मिलेगी तथा संगठन निरंतर प्रगति करेगा।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके सफल और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि यह नियुक्ति संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाएगी।

0
447 views

Comment