अनुविभागीय अधिकारी साजा हर्षलता वर्मा के नेतृत्व मे हुआ शांति समिति की बैठक सम्पन्न.....
अनुविभागीय अधिकारी साजा हर्षलता वर्मा के नेतृत्व मे हुआ शांति समिति की बैठक सम्पन्न..
साजा :- प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के ठीक पहले संपन्न हुआ अनुविभागी अधिकारी कार्यालय साजा में शांति समिति की बैठक, बता दे की होली त्यौहार के मद्दे नजर शहर में होने वाले उपद्रवी क्रियाकलापों पर अंकुश लगाने के लिए अनुविभागीय अधिकारी हर्ष लता वर्मा के नेतृत्व में कार्यालय में बैठक आयोजन किया गया, उक्त बैठक मे उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने पत्रकारों ने होली पर शांति व्यवस्था के लिए साजा पुलिस से विशेष अपील की है कि पुराने बस स्टैंड में टेंट लगाकर पुलिस स्टॉफ की विशेष तैनाती की जाए, व सघन पेट्रोलिंग की जाये जिससे उपद्रवियों पर कडाई कसने मे किसी प्रकार की कमी ना छोड़ी जाए, जनप्रतिनिधियों व पत्रकारों ने भी इस कार्य में प्रशासन को पूर्ण सहयोग करने की बात कही, उक्त बैठक में तहसीलदार उसयानी के मानकर, थाना प्रभारी सत्य प्रकाश उपाध्याय, सीएमओ लोनहरे, नगर पंचायत अध्यक्ष हिमांशु वर्मा, नेता प्रतिपक्ष जनार्दन सिंह ठाकुर, पत्रकार संघ अध्यक्ष प्रवीण शर्मा समेत नगर के गणमान्य नागरिक, व्यापारी, पत्रकार व जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।