logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रामदुलारी साहित्यकार मंडल सिरदिलपुर के बैनर तले स्मृति शेष पूर्व रेल भाषा अधिकारी एवं क्षेत्र के जाने-माने कवि व साहित्यकार द्वारिका राय ‘सुबोध'

शाहपुर पटोरी, समस्तीपुर रामदुलारी साहित्यकार मंडल पटोरी के बैनर तले स्मृति शेष पूर्व रेल भाषा अधिकारी एवं क्षेत्र के जाने-माने कवि व साहित्यकार द्वारिका राय ‘सुबोध’ जी के श्राद्ध कर्म के अवसर पर एक वृहत श्रद्धांजलि सभा, पौधरोपण एवं शांति भोज का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संयोजन विमलेंदु कुमार ‘विमल’ ने किया। सभा की अध्यक्षता डॉ. शैलेन्द्र शर्मा त्यागी ने की, जबकि संचालन सच्चिदानंद पाठक ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रियंका सुमन, नविता कुमारी, एस.एन. झा, बैद्यनाथ पंडित प्रभाकर, सदानंद राय, अशरफ इमाम, रामचंद्र चौधरी एवं अवधेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने स्मृति शेष द्वारिका बाबू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके आकस्मिक निधन से जिले के साहित्यिक जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है। कार्यक्रम की शुरुआत उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि के साथ हुई।
सभा में प्रमुख रूप से बशिष्ठ राय ‘बशिष्ठ’, दुखित महतो ‘भक्तराज’, प्रेम कुमार पांडेय, अवधेश कुमार सिंह, मनोहर सिंह, रामजी बत्सल, उमेश राय, रीतलाल सिंह, किशोरी प्रसाद कठजामुन, राज कुमार मिश्र, अमरनाथ मिश्र, अभिषेक शर्मा, मोहन ठाकुर, राम बहादुर सिंह, केदार सिंह, नवल किशोर शर्मा, रामबरण ठाकुर, प्रो. दिनेश प्रसाद राय, शरदेंदु ‘शरद’, अरुण कुमार सिंह, भोला चौधरी, विजय कुमार राय, दिनेश प्रसाद राय, दीपक कुमार राय, प्रभाष राय, राजीव मिश्रा, लक्ष्मण यादव, प्रकाश राय, जगजीवन राम संतोष कुमार चौधरी एवं नन्दलाल राम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में मृत आत्मा की शांति एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ पर्यावरण संरक्षण एक अभियान शाहपुर पटोरी के बैनर तले पौधरोपण किया गया। तत्पश्चात शांति भोज का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

11
3635 views

Comment