logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रदेश सह संयोजक छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस नेता अहमद खान ने राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर तीखी प्रतिक्रिया

बिलाईगढ़ 25 फरवरी। प्रदेश सह संयोजक छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस नेता अहमद खान ने राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट युवाओं, छात्रों और कर्मचारियों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बेरोजगारी भत्ता और छात्राओं को मुफ्त यातायात जैसी प्रमुख घोषणाओं पर वित्त मंत्री ने कोई ठोस प्रावधान नहीं किया। अहमद खान ने कहा कि उद्योगों के लिए लैंड बैंक तैयार करने की घोषणा किसानों की जमीन जबरन अधिग्रहित करने की मंशा को दर्शाती है। उन्होंने आशंका जताई कि इससे किसानों के हित प्रभावित होंगे। घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए मात्र 80 करोड़ रुपये के प्रावधान को लेकर उन्होंने कहा कि यह 200 यूनिट मुफ्त बिजली योजना को बंद करने का संकेत है। साथ ही डीएड अभ्यर्थियों की भर्ती, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, रसोइया संघ और अन्य वर्गों के लिए भी बजट में कोई ठोस घोषणा नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण और 56 हजार शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए भी बजट में कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा भर्ती परीक्षाओं की एजेंसी को मजबूत करने की बात पर सवाल उठाते हुए अहमद खान ने पूछा कि आखिर एक वर्ष में कितनी नौकरियां दी जाएंगी, इस पर सरकार ने कोई स्पष्टता क्यों नहीं दी।

14
4146 views

Comment