logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महानगर कांग्रेस की हुंकार, विधायक उमेश शर्मा हो गिरफ्तार, उत्तराखंड में जंगल राज कायम अधिकारी भी सुरक्षित नहीं,उत्तराखंड में रक्षक ही भक्षक बन गए।

काशीपुर:-महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा।देहरादून में बेसिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल के साथ भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ और उनके सहयोगियों द्वारा की गई मारपीट से क्षुब्ध गिरफ्तारी की मांग की।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उप जिला अधिकारी कार्यालय में उपस्थित हो जोरदार नारेबाजी करते हुए भाजपा विधायक उमेश शर्मा उनके सहयोगियों की गिरफ्तारी की मांग की। महानगर अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि पूरे प्रदेश में आज जंगल राज का तांडव है। प्रदेश में अब नौकरशाही भी सुरक्षित नहीं। अधिकारियों को खुलेआम उनके कार्यालय में पीटा जा रहा है। एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि धामी सरकार भू और खनन माफियाओं के जाल में फंसी है। उसको सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं। इस सरकार को सत्ता से बेदखल करने का वक्त आ गया है। वहीं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, हरीश कुमार सिंह एड. सुरेश शर्मा जंगी, विमल गुड़िया, एड. उमेश जोशी,अरुण चौहान, इंद्र सेठी, जितेंद्र सरस्वती आदि ने कहा की भाजपा के शासनकाल में अधिकारियों और कर्मचारीयो तक पर हमले हो रहे हैं,जो कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए अच्छी बात नहीं है। भाजपा सरकार पूरी तरह बेलगाम हो चुकी है। विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में सर्वश्री एआईसीसी सदस्य अनुपम शर्मा, महानगर अध्यक्ष अलका पाल, पूर्व अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन,विमल गुड़िया, हरीश कुमार सिंह, सुरेश शर्मा जंगी, चंद्रभूषण डोभाल, इंदर सिंह एडवोकेट, उमेश जोशी एड, राजेश शर्मा एड. पार्षद राशिद फारूकी,अनीश अंसारी, सरित चतुर्वेदी, सुरेंद्र कुमार बटला, इरशाद गुड्डू, साबिर हुसैन, इरफान गुड्डू, सुशील भटनागर, टिका सिंह सैनी, ताहिर खान, रशीद फारूकी, कुलदीप एरी, मो.आरिफ, मंसूर मंसूरी, विधु शेखर शर्मा,संजय बोहरा ,डॉ. रमेश कश्यप, डॉ. करन सिंह पाल, जगदीश पाल, केवल कुमार शर्मा, सौरभ शर्मा एड.नजमी अंसारी, जमील अहमद, शुभम उपाध्याय एड., शरीम सैफी, जफर मुन्ना, मो. रिजवान,अक्षत मिड्ढा एड., विनोद शर्मा होंडा,राकेश यादव, राकेश भगत, शाहनवाज एड. पूर्व पार्षद फिरोज हुसैन, परम सिद्धू, जाहिद हुसैन, मो. सेफ, अब्दुल समद, अनीस अंसारी, नौशाद उस्मानी एड., इलियास माहिगिर, अंकुर दक्ष, वीरेंद्र कुमार, जितेन्द्र सरस्वती आदि उपस्थित रहे।

8
838 views

Comment