ऑर्थोपेडिक फिजियोथेरेपी में उल्लेखनीय उपलब्धि में अवार्ड -डॉ.नागेंद्र यादव
गोरखपुर, (22/02/2026)
ऑर्थोपेडिक फिजियोथेरेपी में उल्लेखनीय उपलब्धि में अवार्ड -डॉ.नागेंद्र यादव
गोरखपुर, (22/02/2026) — आजमगढ़ के चिकित्सा जगत में एक गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायक क्षण रहा, जब डॉ. नागेंद्र यादव को 'बेस्ट फिजियो इन ऑर्थो सम्मान' से नवाज़ा गया। यह पुरस्कार उन्हें उनके उत्कृष्ट कार्य, अथक समर्पण और रोगियों के प्रति मानवीय दृष्टिकोण के लिए प्रदान किया गया।
यह अवार्ड उन्हें पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के सभागार में प्रदान की गई।
खुशी अर्थो न्यूरो फिजियोथेरेपी अंजान शहीद आजमगढ़ मे अपना सेंटर चलाते है
डॉ. नागेंद्र यादव, जो कि ऑर्थोपेडिक फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में वर्षों से कार्यरत हैं, ने स्वास्थ्य सेवा के मानकों को ऊँचा उठाने तथा अपने मरीजों को बेहतरीन स्वास्थ्य लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके कुशल मार्गदर्शन में अनगिनत मरीजों ने अपनी गतिशीलता, दर्द-मुक्ति और जीवन की गुणवत्ता में सुधार देखा है।
समारोह के मुख्य अतिथि ने कहा, “डॉ. यादव ने चिकित्सा के साथ साथ मानव सेवा को भी सर्वोपरि रखा है। उनकी निस्वार्थ सेवा और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति युवाओं के लिए प्रेरणा है।”