मऊ में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक-ट्रक में टक्कर, युवक की मौत और युवती घायल
मऊ में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक-ट्रक में टक्कर, युवक की मौत और युवती घायल
मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र स्थित कचहरी मोड़ के पास बुनकर कॉलोनी के ठीक सामने सोमवार की देर रात लगभग 11 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बाइक और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अंकित सिंह (28) पुत्र स्वर्गीय प्रमोद सिंह, निवासी पिपनार थाना मरदह, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। अंकित सिंह अपनी बाइक पर प्रिया गुप्ता के साथ कहीं जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि अंकित सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार युवती प्रिया गुप्ता, निवासी सिवान जिला (बिहार), गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में उनका दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया है। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज चल रहा है।