logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सहारा जमाकर्ताओं के लिए बड़ी राहत: 10 लाख तक के क्लेम दोबारा करने का मौका..

अगर आपने सहारा इंडिया की किसी सोसाइटी में पैसा जमा किया था और पहले क्लेम करने के बावजूद अब तक आपके खाते में राशि नहीं आई है, तो आपके लिए राहत की खबर है। CRCS-सहारा रिफंड पोर्टल पर दोबारा क्लेम (रीसबमिशन) करने का विकल्प शुरू कर दिया गया है।
किन जमाकर्ताओं को मिलेगा फायदा?
पोर्टल के अनुसार, जिन जमाकर्ताओं के क्लेम में कमियां पाई गई थीं या जिनका भुगतान किसी कारणवश नहीं हो सका था, वे अब बताई गई त्रुटियों को सुधारकर अपना दावा दोबारा प्रस्तुत कर सकते हैं।
10 लाख रुपये तक के दावे स्वीकार
फिलहाल 10 लाख रुपये तक के क्लेम दोबारा जमा किए जा सकते हैं। सही तरीके से रीसबमिशन करने के बाद क्लेम को 45 वर्किंग डेज के भीतर प्रोसेस करने का आश्वासन दिया गया है। पूरी प्रक्रिया डिजिटल और पारदर्शी बताई गई है।
50 हजार तक का भुगतान पहले ही हो चुका
पोर्टल पर जमा कई आवेदनों को प्रोसेस कर 50,000 रुपये या उससे कम की राशि योग्य जमाकर्ताओं को जारी की जा चुकी है। जिनके क्लेम सत्यापन में असफल रहे, उन्हें पोर्टल के माध्यम से कमी की सूचना भेजी गई है। अब वे इन कमियों को दूर कर फिर से आवेदन कर सकते हैं।
कैसे करें रीसबमिशन?
जमाकर्ताओं को सलाह दी गई है कि वे सभी सोसाइटियों से जुड़े कमियों वाले क्लेम को सुधार कर केवल ऑनलाइन माध्यम से ही दोबारा जमा करें। ऑफलाइन या अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन मान्य नहीं होंगे।
रीसबमिशन के लिए आधिकारिक लिंक:
https://mocresubmit.crcs.gov.in/resubmission/#/home⁠�
सहायता के लिए संपर्क
तकनीकी सहायता या जानकारी के लिए हेल्पडेस्क नंबर 011-20909044 और 011-20909045 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा 0522-6937100, 0522-3108400, 0522-6931000 और 080-69208210 पर भी जानकारी उपलब्ध है।
संपर्क समय: सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक (सोमवार से शुक्रवार, केंद्र सरकार की छुट्टियों को छोड़कर)।
सहारा के लाखों जमाकर्ताओं के लिए यह एक और मौका है कि वे अपने अटके हुए पैसे की वापसी के लिए सही दस्तावेजों के साथ दोबारा दावा पेश करें।

1
212 views

Comment