logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खीरी पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फूलबेहड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

खीरी पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फूलबेहड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।



फूलबेहड़ थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी वांछित अभियुक्त धर्मेन्द्र सिंह पुत्र लाला सिंह को 23 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया।



यह कार्रवाई डा0 ख्याति गर्ग (पुलिस अधीक्षक खीरी) के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी धौरहरा के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक फूलबेहड़ के नेतृत्व में की गई।



मामला थाना फूलबेहड़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 68/2026, धारा 69/351(2) बीएनएस व 3/4 डी0पी0 एक्ट से संबंधित है।



गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:



धर्मेन्द्र सिंह पुत्र लाला सिंह



निवासी: ग्राम सिसवारा मजरा रेहुआ, थाना फूलबेहड़, जनपद खीरी





गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:



1. उ0नि0 सुरेश यादव, थाना फूलबेहड़





2. का0 अनुज कुमार, थाना फूलबेहड़







गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।

0
8 views

Comment