logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नूर मस्जिद के सामने पुल पर ट्रेलर चढ़ा डिवाइडर पर, बड़ा हादसा टला

नूर मस्जिद के सामने पुल पर ट्रेलर चढ़ा डिवाइडर पर, बड़ा हादसा टला

खलीलाबाद (संतकबीरनगर) शहर क्षेत्र में नूर मस्जिद के सामने स्थित पुल पर बीती रात करीब एक बजे तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि डिवाइडर पर लगी स्ट्रीट लाइट क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह टूट गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार यह इलाका आए दिन हादसों का केंद्र बनता जा रहा है। खासकर ‘नो एंट्री’ खुलते ही भारी वाहनों के प्रवेश से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। गनीमत रही कि घटना के समय आवागमन बंद था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई; अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। नागरिकों ने प्रशासन से भारी वाहनों की आवाजाही पर सख्ती, स्पीड कंट्रोल और स्थायी यातायात प्रबंधन की मांग की है। जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर लोगों की चिंता लगातार बढ़ रही है।

7
668 views

Comment