logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय भव्य फाग महोत्सव का आयोजन

खानपुर कलां 26 फरवरी। 
भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां के वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय ने होलाष्टक के आगमन पर भव्य फाग महोत्सव का आयोजन किया। इस अवसर पर वाणिज्य, प्रबंधन और होटल प्रबंधन विभाग की छात्राओं ने स्वादिष्ट व्यंजनों, रंगों और मनोरंजक खेलों के आकर्षक स्टॉल लगाए, जिनकी कीमतें न्यूनतम रखी गई थीं ताकि अधिक से अधिक लोग सहभागिता कर सकें।विश्वविद्यालय के सहयोगी कोष से आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा छात्राओं में विकसित हो रहे उद्यमशीलता कौशल की सराहना की। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता और व्यावहारिक प्रबंधन कौशल को प्रोत्साहित करना था।कार्यक्रम में महिला विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुदेश एवं कुलसचिव प्रो शिवालिक यादव ने भी  शिरकत की और छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में कुलपति प्रो. सुदेश ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि फाग महोत्सव जैसे आयोजन छात्राओं को सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने के साथ-साथ नेतृत्व और प्रबंधन कौशल को भी विकसित करते हैं।उन्होंने छात्राओं को कहा कि जिस प्रकार होली के रंग विविधता में एकता का संदेश देते हैं, उसी प्रकार जीवन में भी सकारात्मकता, सहयोग और नवाचार के रंग भरने चाहिए। सभी को पर्यावरण-अनुकूल एवं सुरक्षित होली मनाने का आह्वान करते हुए जल संरक्षण और प्राकृतिक रंगों के उपयोग पर बल दिया।इस अवसर पर कुलसचिव प्रो शिवालिक यादव ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और आय के नए अवसर सृजित करने की दिशा में व्यावहारिक अनुभव प्रदान करते हैं, जो भविष्य में उन्हें सफल उद्यमी बनने में सहायक होंगे।फोटो कैप्शन :-01 छात्राओं के साथ होली उत्सव मनाते महिला विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो सुदेश व कुलसचिव प्रो शिवालिक यादव। 

3
477 views

Comment