logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बदायूं एनकाउंटर : पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ के बाद शातिर अपराधी रमेश कश्यप गिरफ्तार

बदायूं एनकाउंटर : पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ के बाद शातिर अपराधी रमेश कश्यप गिरफ्तार! 🚨🚔
आज थाना उसहैत पुलिस टीम ककराला रोड पर चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि पिछली मुठभेड़ का फरार अपराधी रमेश कश्यप ग्राम सरनमई मोड़ के पास कहीं भागने की फिराक में खड़ा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी की, तो शातिर अपराधी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी।

आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में अपराधी रमेश कश्यप के दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे तत्काल गिरफ्तार कर उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा है।
​अपराधी का कच्चा चिट्ठा:
गिरफ्तार अभियुक्त कोई साधारण अपराधी नहीं, बल्कि एक शातिर अंतर्राज्यीय अपराधी है जिस पर उत्तर प्रदेश और राजस्थान के विभिन्न जिलों (बदायूँ, शाहजहाँपुर, कन्नौज, फिरोजाबाद, भरतपुर, दौसा आदि) में चोरी, लूट, डकैती और गैंगस्टर एक्ट जैसे 24 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
​📍 गिरफ्तार अभियुक्त: रमेश कश्यप पुत्र रामसिंह (निवासी: ग्राम चंदोखा, थाना दातागंज, बदायूँ)
​⚔️ बरामदगी:
​01 अदद तमंचा (315 बोर)
​02 जिंदा कारतूस
​01 खोखा कारतूस
​बदायूँ पुलिस अपराध और अपराधियों के समूल नाश के लिए कटिबद्ध है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
​#BudaunPolice #UPPolice #Encounter #ActionAgainstCrime #LawAndOrder #CrimeUpdate #PoliceAction #budaun #BudaunNews #UttarPradesh #BigBreakingNews #BreakingNews #LatestNews #latestnewstoday #Update #Crime #CrimeNews #CrimeAlert #ushait

6
36 views

Comment