रेलावन कस्बे में मुख्य सड़क के किनारे हो रहे हैं अतिक्रमण, ग्रामीणों में रोष
क्षेत्र के रेलावन कस्बे में मुख्य सड़क किनारे हो रहे अतिक्रमण को हटवाकर पानी की निकासी के लिए नाला खुलासा करवाने की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि रेलावन में इन दिनों मुख्य सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है। जिसमें बारिश व मकानों के पानी की निकासी की जरूरत है। बारिश का पानी जिस जगह सरकारी भूमि से निकलता था वहां प्रभावशाली व्यक्ति ने कुछ भूमि खरीदकर, खरीदी गई जमीन से अधिक सरकारी भूमि पर कब्जा कर निर्माण कार्य करवा दिया है। जिससे नाली के पानी का निकास अवरुद्ध हो गया है। जबकि मुख्य सड़क में अभी भी पानी निकासी के पाइप दबे हुए हैं। पूर्व में ग्राम पंचायत ने राशि स्वीकृत कर पानी निकासी उसी जगह से सुचारू रूप से चालू की थी। ज्ञापन में मांग की है कि उक्त सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटवाकर नाली व बारिश के पानी की निकासी उसी जगह से करवाई जाए। ज्ञापन देने वालों में ग्राम पंचायत रेलावन प्रशासक रमेश फौजी, पूर्व उप सरपंच एमडी पठान, टिंकू शर्मा, नरेश शर्मा, मांगीलाल मीणा, बनवारीलाल मीणा, मनीष राठौर, किशोर कुमार गालव, लालवीर मीणा व महेश पारेता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।
Aima media jhalawar