आज से शुरू होंगे तीन दिवसीय विशेष शिविर
किशनगंज| कस्बे में स्थित बिजली निगम कार्यालय में आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर गुरुवार से 3 दिवसीय विशेष शिविर आयोजित कर उपभोक्ताओं के बिल संबंधी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
बिजली निगम के एईएन सतपाल मीणा ने बताया कि 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत मिलने वाली छूट की जानकारी देने के लिए बिजली निगम कार्यालय में 26, 27 एवं 28 फरवरी को विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिन उपभोक्ताओं को लोक अदालत के नोटिस जारी किए गए हैं, वह उपभोक्ता छूट के साथ बकाया राशि जमा करवा सकते हैं। शिविर के दौरान प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की जानकारी भी दी जाएगी।
Aima media jhalawar