logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एमएसएमई विभाग द्वारा उद्यम पंजीयन पर कार्यशाला आयोजित

एमएसएमई विभाग द्वारा उद्यम पंजीयन पर कार्यशाला आयोजित

स्व-सहायता समूहों को स्वरोजगार योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

जिला पंचायत सभागार, मुरैना में मंगलवार को एमएसएमई विभाग एवं जिला पंचायत के मध्यप्रदेश डे-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (म.प्र.डे.रा.ग्रा.आ.मि.) के तत्वावधान में उद्यम पंजीयन विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में मिशन के प्रतिनिधियों तथा स्व-सहायता समूहों के सदस्यों को उद्यम पंजीयन की प्रक्रिया संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान उद्यम पंजीयन हेतु आवश्यक दस्तावेजों एवं प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर स्व-सहायता समूहों को लक्ष्य अनुरूप अधिक से अधिक उद्यम पंजीयन कराने तथा स्वरोजगार योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिकाधिक आवेदन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जिससे जिले की रैंकिंग में सुधार किया जा सके।

कार्यशाला में सहायक संचालक, उद्योग विभाग श्री संजय सिंह चौहान, सीनियर अकाउंट ऑफिसर जिला पंचायत श्री एल.के. अवस्थी, जिला परियोजना प्रबंधक म.प्र.डे.रा.ग्रा.आ.मि. श्री दिनेश तोमर तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक श्री राजीव शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
-
#JansamparkMP #Morena #morena2026 Jansampark Madhya Pradesh

18
789 views

Comment