गाना बजवाया वरमाला का वीडियो बनाया
फिर दुल्हन को मेरी गोली
किसी फिल्मी क्राइम सीन की तरह यह वारदात हुई है बिहार के बक्सर में जयमाला के समय स्टेज पर जाकर दुल्हन को मारी गोली, बिहार में बददिमाग आशिक ने हदें पार कीं
ये घटना बिहार के बक्सर में हुई है. यहां चौसा नगर पंचायत में 24 फरवरी को एक शादी का उत्सव था. बारात उत्तर प्रदेश के बलिया से आई थी. सब कुछ हंसी-खुशी हो रहा था कि अचानक जश्न का माहौल मातम में बदल गया. जयमाला के बाद जब दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े थे, तभी वह स्टेज के पास आया. फिर पिस्टल निकालकर दुल्हन के एकदम सामने से उस पर फायरिंग कर दी. बताया गया है कि फायरिंग की आवाज आने पर लोगों को शुरुआत में लगा कि किसी ने पटाखा फोड़ा है. लेकिन जैसे ही दुल्हन स्टेज पर गिरी तो पता चला कि उसे गोली मारी गई है.