logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*रिपोर्टर *आशीष कुमार ,,,,बाड़मेर में एग्जाम सेंटर से छात्र का अपहरण कर उखाड़े नाखून, लहूलुहान कर सड़क पर फेंका..

बाड़मेर में एग्जाम सेंटर से छात्र का अपहरण कर उखाड़े नाखून, लहूलुहान कर सड़क पर फेंका..

राजस्थान के बाड़मेर जिले के बीजराड़ पुलिस स्टेशन इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. 12वीं बोर्ड की परीक्षा देने आए एक स्टूडेंट को बोलेरो में आए बदमाशों ने परीक्षा केंद्र से ही किडनैप कर लिया. पास खड़े टीचरों ने उसे बचाने की कोशिश भी नहीं की. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
क्लासरूम निकालकर बेरहमी से पीटा
वीडियो में दिख रहा है कि बदमाशों ने पहले स्टूडेंट को क्लासरूम से घसीटते हुए बाहर निकाला, फिर उसे कार में डालकर सुनसान जगह पर ले जाकर बेरहमी से पीटा. इसके बाद उसे लहूलुहान हालत में सड़क किनारे छोड़कर भाग गए।
छात्र को हॉस्पिटल में भर्ती कराया
स्कूल प्रशासन ने जब पुलिस को स्टूडेंट के किडनैप होने की जानकारी दी तो बीजराड़ थाना पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंची. गंभीर रूप से घायल स्कूल स्टूडेंट को चौहटन डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां से फर्स्ट एड के बाद उसे बाड़मेर मेडिकल कॉलेज डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
नाखून उखाड़ कर छात्र की तोड़ी उंगलियां
जानकारी के मुताबिक, बीजराड़ थाना क्षेत्र के जैसार गांव में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक नाबालिग छात्र का आज (सोमवार) पॉलिटिकल साइंस का पेपर था. जैसे ही वह एग्जाम सेंटर पहुंचा, बोलेरो में सवार बदमाशों ने उसे स्कूल से ही किडनैप कर लिया. इसके बाद उसे बोलेरो में डालकर एक सुनसान जगह ले गए. जहां बदमाशों ने स्टूडेंट को बड़ी बेरहमी से पीटा.उन्होंने उसके नाखून उखाड़ दिए और उंगलियां तोड़ दीं. घायल छात्र का इलाज बाड़मेर मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. जहां छात्र का CT स्कैन करवाया गया है. फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश आर्य ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया की बदमाश की संख्या 4 थी, और सभी जैसार गांव के ही है जिनकी पहचान कर ली गई है. जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वही आरोपियों को पकड़ने के लिए बाड़मेर के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने अलग-अलग टीमें बनाकर आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं, जिसके बाद पुलिस अपराधियों की तलाश कर रही हैं.

11
603 views

Comment