logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गुरुवार को गढ़ाकोटा में आयोजित रहस मेले में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार को गढ़ाकोटा में आयोजित रहस मेले में होंगे शामिल
---
मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि हितग्राहियों के खाते में करेंगे अंतरित
---
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 फरवरी गुरुवार को सागर जिले की तहसील रहली के गढ़ाकोटा में आयोजित रहस मेले के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की माह जनवरी पेड इन फरवरी 2026 की राशि हितग्राहियों के खातों में अंतरित की जायेगी।

पेंशन योजनाओं में प्रति हितग्राही प्रतिमाह 600 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव लगभग 32 लाख से अधिक हितग्राहियों के खाते में 196.72 करोड़ का वितरण सिंगल क्लिक के माध्यम से करेंगे।

#Sagar #JansamparkMP

90
1847 views

Comment