logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पांवटा साहिब कोर्ट के पास बढ़ी पार्किंग की समस्या, लोगों को हो रही भारी परेशानी

पांवटा साहिब में कोर्ट परिसर के आसपास इन दिनों पार्किंग की गंभीर समस्या देखने को मिल रही है। रोजाना बड़ी संख्या में वकील, मुवक्किल और आम लोग कोर्ट पहुंचते हैं, लेकिन पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था न होने के कारण उन्हें अपने वाहन सड़क किनारे खड़े करने पड़ रहे हैं।

कोर्ट के पास मुख्य सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों की वजह से यातायात भी प्रभावित हो रहा है। खासकर सुबह और दोपहर के समय जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
दुकानदारों के अनुसार, पार्किंग की अव्यवस्था के कारण ग्राहकों की आवाजाही पर भी असर पड़ रहा है।

5
910 views

Comment