logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जापान दौरे पर, टोक्यो में निवेशकों से की मुलाकात


टोक्यो/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों जापान दौरे पर हैं। राजधानी टोक्यो में उन्होंने विभिन्न औद्योगिक समूहों और निवेशकों के साथ बैठक कर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की औद्योगिक नीति, बेहतर कनेक्टिविटी, एक्सप्रेस-वे नेटवर्क, डिफेंस कॉरिडोर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने जापानी कंपनियों को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को हर संभव सहयोग और पारदर्शी व्यवस्था प्रदान कर रही है।

बताया जा रहा है कि बैठक में ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ग्रीन एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में सहयोग पर विशेष चर्चा हुई। इस दौरे का उद्देश्य राज्य में विदेशी निवेश को आकर्षित करना और रोजगार के नए अवसर सृजित करना है।

1
535 views

Comment