नाटक "दिल की दुकान" ने मेरठ के दर्शकों के जीते दिल -- उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी का आयोजन
मेरठ - दिनांक 25 फरवरी 2026, मेरठ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ द्वारा जिला प्रशासन मेरठ एवं चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सहयोग से आयोजित त्रि दिवसीय प्रादेशिक नाट्य समारोह के तीसरे दिन अर्थात 25 फरवरी को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल परीक्षा ग्रह में प्रारंभ हुआ. समापन दिवस अनुभूति नाट्य इकाई कानपुर द्वारारतन राठौर कृत नाटक, "दिल की दुकान" का मंचन हुआ ! समारोह का शुभारंभ, मेरठ हापुड़ के सांसद लोकप्रिय अभिनेता श्री अरुण गोविल जी एवं चौधरी चरण सिंह विश्व विद्यालय की कुलपति प्रोफ़ेसर संगीता शुक्ला द्वारा द्वीप प्रजवलित करके किया गया.
नाटक की कथा वस्तु तीन परिवारों पर केंद्रित है जिनकी पत्नियां अपने अपने पति की आदतों से परेशान है उन्हें एक दिल की दुकान मिलती है जहाँ हर प्रकार के दिल बिकते है, वे अपने पतियों के दिल बदलवा लेती है नये दिल पाकर पति विभिन्न हास्य परिस्थियों मे रोचक घटनाओं द्वारा दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने में सफल रहते है.
कार्यक्रम का सफल संचालन स्वाति शर्मा नें किया. उत्तरप्रदेश संगीत नाटक अकादमी के सदस्य रंगकर्मी भारत भूषण शर्मा तथा अकादमी के प्रशांत यादव नें मुख्य अथिति
श्री अरुण गोविल जी तथा सुश्री संगीता शुक्ला (कुलपति ) को अंगवस्त्र तथा प्रीतिक चिन्ह भेंट किये.
नाटक मंचन के अवसर पर, पूर्व सांसद माननीय राजेंदर अग्रवाल जी, बी जे पी नेता, अरुण vashishthस्वांग शाला की चेयर पर्सन डॉ सुधा शर्मा, प्रसिद्ध ज्योतिषविज्ञ भारत ज्ञान भूषण जी वरिष्ठ रंगकर्मी अनिल शर्मा, एडवोकेट महेश त्यागी जी, विनोद बेचैन, जितेंदर सी राज, हेमंत गोयल, मोहम्मद राशिद युसूफ, सीमा समर, सीमा कौशिक, अशोक गंभीर, मोहम्मद आबिद सैफी उपस्थित रहें.
नगर के अन्य गणमान्य दर्शकों मे, श्री महेश त्यागी एडवोकेट, श्री एस न वत्स संस्कार भारती के शील वर्धन गुप्ता, एव डॉ अश्वनी शर्मा (CCU) एवं पत्रकार ओ पी सक्सेना की उपस्थिति उल्लेखनीय रही.