logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बस्ती उत्तर प्रदेश के मखौड़ा धाम में सात दिवसीय सफाई अभियान का समापन, जगतगुरु रामभद्राचार्य जी महाराज ने दिया आशीर्वाद

मखौड़ा धाम में सात दिवसीय सफाई अभियान का समापन, जगतगुरु रामभद्राचार्य जी महाराज ने दिया आशीर्वाद
मखौड़ा धाम में आयोजित सात दिवसीय व्यापक सफाई अभियान का समापन आध्यात्मिक गरिमा और जनसहभागिता के साथ संपन्न हुआ। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी चन्द्रमणि पाण्डेय ‘सुदामा’ के नेतृत्व में स्थानीय नवयुवकों ने घाटों एवं मनोरमा नदी तट की सफाई कर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
समापन अवसर पर जगतगुरु रामभद्राचार्य जी महाराज विशेष रूप से मखौड़ा धाम पहुंचे, जहां उन्होंने राम-जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों को आशीर्वचन प्रदान किया। उन्होंने सफाई अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने वाले नवयुवकों की सराहना करते हुए जिला प्रशासन से मनोरमा नदी की नियमित व स्थायी सफाई सुनिश्चित करने की मांग की।
इस अभियान के प्रभाव से पूर्व में परसुरामपुर विकास खंड के अधिकारी व कर्मचारी भी सफाई कार्य में शामिल हुए, जिससे प्रशासनिक सहयोग का सकारात्मक संकेत मिला। कार्यक्रम संयोजक चन्द्रमणि पाण्डेय ने कहा कि गुरुदेव के आगमन से मखौड़ा धाम के विकास और नदी संरक्षण के प्रयासों को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि मनोरमा नदी की समुचित सफाई और संरक्षण की मांग को लेकर आगामी 5 मार्च को जिलाधिकारी कार्यालय पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस जनसहभागिता आधारित अभियान की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

0
87 views

Comment