हिन्दू महोत्सव समिति पाली द्वारा रामनवमी की तैयारियां शुरू शोभायात्रा का प्रथम निमंत्रण दिया गणपति को।
हिन्दू महोत्सव समिति पाली द्वारा रामनवमी की तैयारियां शुरू शोभायात्रा का प्रथम निमंत्रण दिया गणपति को ।
पाली - हिन्दू महोत्सव समिति एव विश्व हिन्दू परिषद के संयुक्त तत्वावधान में निकलने वाली रामनवमी शोभायात्रा इस वर्ष भी धूम धाम से निकाली जाएगी । बुधवार को नागा बाबा बगेची सिद्धि विनायक गजानंद जी महाराज को रामनवमी शोभायात्रा का निमंत्रण दिया गया । जिला प्रचार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली से पहले सर्व हिन्दू समाज की बैठक 28 फरवरी शनिवार को पाली शहर के रामदेव रोड स्थित माली समाज भवन में आयोजित की जायेगी जिसमे पाली शहर की 36 कौम की समाजों और समाजिक संगठन विद्यालय प्रमुख लोगों को आमंत्रित किया गया है ।
गणेशजी को निमंत्रण देते समय परमेश्वर जोशी, भीमराज चौधरी, अनिल चौहान, बाबूलाल कुमावत, रंगलाल जाट, गणेश कुमावत, प्रवीण सोनी, केलाश कुमावत, श्रवण भिलवारा, रमेश थावानी, अनिल सोनी, कमलेश मेवाड़ा, गौरव शर्मा, केलाश जीनगर, नन्दकिशोर रांकावत, दिलीप कुमावत, परमेश्वर शर्मा, दीपक सोनी, अशोक बंजारा, हेमन्त तनवानी, मनीष दवे, देवकिशन देवड़ा, रितिक दवे, आशीष गुजर, प्रेम लोहानी, जय अरोड़ा, जीतू रांकावत, नन्दू अरोड़ा, विकाश अग्रवाल, दिनेश बंजारा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
रिपोर्ट - घेवरचन्द आर्य पाली