logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आगरा में मेड ने मालकिन की चुरा ली हीरे और सोने की अंगूठियां, बॉयफ्रेंड को फोटो भेज पूछ रही थी कीमत...

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। घर में 24 घंटे काम करने वाली एक मेड ने अपनी मालकिन की हीरे और सोने की दो कीमती अंगूठियां चोरी कर लीं। जब मालकिन को अंगूठियां नहीं मिलीं तो उन्होंने नौकरानी से पूछताछ की। उसने कुछ नहीं बताया तो उसका मोबाइल फोन चेक किया। इससे सारी हकीकत सामने आ गई। पुलिस ने नौकरानी को हिरासत में लेकर उसके पास से दोनों अंगूठियां और दो घड़ियां बरामद की हैं।

थाना न्यू आगरा के रंगजी हाइट्स निर्भय नगर के रहने वाले आकाश गोयल बिजनेस करते हैं। उन्होंने अपने घर पर 24 घंटे रहने वाली नौकरानी को रखा था। उन्होंने बताया कि उसे 25 दिन पहले ही काम पर रखा था। 17 फरवरी को वह अपने परिवार के साथ रिश्तेदार के घर गुरुग्राम गए थे। उनके साथ नौकरानी लक्ष्मी निवासी फिरोजाबाद भी गई थी। वह 19 फरवरी को लौटे। पत्नी अर्शी गोयल ने अपनी हीरे और सोने की दोनों अंगूठी बैग में रख ली थी। इसके बाद वह बैग में नहीं मिलीं। घर में काफी तलाश की गई मगर नहीं मिलीं। इसके बाद नौकरानी लक्ष्मी से पूछताछ की थी।

1
49 views

Comment