आईबीपीएस में चयनित आदित्य कुमार अपने प्रारंभिक संस्थान राम बक्स शान्ति देवी चिल्ड्रेन स्कूल के शिक्षको से मिलने पहुंचे
AIMA न्यूज एजेंसी बृजमनगंज महाराजगंज
बृजमनगंज, आईबीपीएस (उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ) पी ओ, सहायक प्रबंध पद पर चयनित हुए आदित्य कुमार पुत्र बद्री नारायण जायसवाल नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 7स्वतंत्रता सेनानी नगर के निवासी हैं।इस उपलब्धि से इन्होंने इस क्षेत्र एवं जिले का मान एवं सम्मान बढ़ाया है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र के विद्यार्थियों में एक उत्साह सा आ गया है। चयनित होने के बाद अपने घर प्रथम आगमन पर सैकड़ों की संख्या में उनके घर बधाई देने के लिए लोगों का हुजूम लगा हुआ है। उसी बीच आदित्य कुमार अपने पिता के साथ अपने शुरूआती शिक्षको से मिलने राम बक्स शान्ति देवी मॉडर्न चिल्ड्रेन स्कूल पहुंचे जहां पर प्रधानाचार्य सुबास चन्द यादव, उप प्रधानाचार्य दयानन्द मिश्रा एवं ओम प्रकाश यादव एवं सभी शिक्षकों से मिल कर सभी का आशीर्वाद लिया ।गुरुओं ने अपने होनहार शिष्य को अपने बीच पाकर बहुत प्रसन्न हुए और आशीर्वाद देते हुए फूल मालाओं से स्वागत किया। आदित्य कुमार जायसवाल ने कहा कि आप लोगों के अथक परिश्रम मेहनत और मजबूत नींव बनाने के कारण आज मुझे यह मुकाम हासिल हुआ है। मैं राम बक्स शान्ति देवी चिल्ड्रेन स्कूल में एलकेजी से लेकर हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट तक इन्हीं गुरुजनों के सानिध्य में रहकर अध्ययन किया। इसलिए हमारी सफलता श्रेय इस स्कूल के गुरुजनों, माता पिता एवं मित्रों को जाता है। आप लोगों का आशीर्वाद सदैव हम पर बना रहे। हम चाहते हैं कि युवा साथी भाई बहन, कभी निराश न हो,कठिन संघर्ष एवं स्मार्ट शिक्षा की ओर ध्यान दें तब उन्हें निश्चित और अच्छी सफलता मिलेगी। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र यादव, उप प्रधानाचार्य दयानंद मिश्रा, वरिष्ठ शिक्षक ओम प्रकाश यादव,संत कुमार राय,रामकमल मौर्य, शैलेश कुमार आकाश यादव, दुर्गेश कुमार मौर्य, महबूब आलम,आकाश चौरसिया,अफजल अहमद, दुर्गेश कुमार यादव, सिंधु गुप्ता, पूनम चौरसिया, ममता मौर्य, सबीना, सुनीता जायसवाल , सामाजिक कार्यकर्ता गिरजा शंकर पांडेय सहित विद्यालय के सभी छात्र छात्राए उपस्थित रहे।