देह व्यापार से बहनों ने कमाया खूब पैसा🥺🥺🥺 झुग्गी से निकलकर खरीद लिया आलीशान विला...
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में धर्म परिवर्तन और देह व्यापार के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले की सरगना दो सगी बहनें अमरीन और आफरीन हैं, जिनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इन बहनों पर गरीब लड़कियों को झांसा देकर धर्म परिवर्तन कराना और उन्हें अमीर युवकों के साथ भेजकर देह व्यापार कराने का आरोप है।
आलीशान फ्लैट में रह रही थीं
अमरीन और आफरीन, जो पहले अब्बास नगर की झुग्गियों में रहती थीं। अब सागर रॉयल विला जैसे पॉश इलाके में आलीशान फ्लैट में रह रही थीं। इन दोनों बहनों पर आरोप है कि वे गरीब घरों की लड़कियों को झांसा देती थीं और फिर उन्हें बड़े पार्टियों में अमीर युवकों के सामने पेश करती थीं। बाद में उन्हें धर्मांतरण कराने के बाद देह व्यापार के जाल में फंसाया जाता था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि ये लड़कियां खुद भी एक हाई प्रोफाइल लाइफस्टाइल जी रही थीं, जिसे वे धर्म परिवर्तन के बाद हासिल कर चुकी थीं।
इस मामले का पर्दाफाश तब हुआ जब 21 और 32 साल की दो युवतियां, जो भोपाल और छत्तीसगढ़ से थीं, बाग सेवनिया थाने में शिकायत दर्ज करने आईं। इन दोनों युवतियों की पहचान इंस्टाग्राम चैट के जरिए हुई थी। पुलिस ने शिकायत के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए अमरीन, आफरीन और चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, तीन अन्य आरोपी- बिलाल, चानू और यासिर अब तक फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।👍