ओडिशा के एक अधिकारी के घर मिला 4 करोड़ से ज्यादा कैश ओडिशा विजिलेंस डिपार्टमेंट...
विजिलेंस विभाग के अनुसार, मोहंती पर एक लाइसेंसधारी कोयला व्यापारी से उसके कोयला डिपो के सुचारू संचालन और कोयला परिवहन की अनुमति देने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप था। मंगलवार को विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और आरोपी अधिकारी को ₹30,000 की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया। रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर जब्त कर ली गई।
इसके बाद विजिलेंस टीम ने मोहंती के फ्लैट पर छापेमारी की, जहां से 4 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की गई। विभाग का दावा है कि यह ओडिशा के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी कैश जब्ती है।
विजिलेंस अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले में आगे की जांच जारी है
और आरोपी से जुड़े अन्य ठिकानों पर भी तलाशी ली जा सकती है। इस
कार्रवाई के बाद राज्य के प्रशासनिक गलियारों में ह; ड़कंप मच गया है
और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश गया है।